आज के डिजिटल युग में WhatsApp एक महत्वपूर्ण संचार माध्यम बन चुका है। लेकिन इसी के साथ साइबर अपराध भी तेजी से बढ़ रहे हैं। अगर आपका WhatsApp Account Hack हो जाए, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह ब्लॉग उन्हीं 7 आसान स्टेप्स पर आधारित है जो WhatsApp Account Hack होने पर उसे पुनः प्राप्त करने में आपकी मदद करेंगे।
हैक whatsapp कैसे ठीक करें को लेकर Step-by-Step Guide: WhatsApp Hack होने पर क्या करें?
ये भी पढ़ें: UNESCO Memory of the World में शामिल हुई श्रीमद्भगवद्गीता और नाट्यशास्त्र
1. WhatsApp App को तुरंत Uninstall करें
सबसे पहले आप अपने एंड्रॉयड फोन से WhatsApp को अनइंस्टॉल कर दें ताकि हैकर को आपकी एक्टिविटी का एक्सेस न मिल सके।
2. WhatsApp Account Hack को रोकने के लिए अपने फोन से सिम कार्ड निकाल लें
इसके बाद अपने Android फोन से सिम कार्ड निकाल कर किसी अन्य डिवाइस में डालें।
3. एंड्रॉयड फोन को WiFi से कनेक्ट करें और WhatsApp फिर से Install करें
अब अपने एंड्रॉयड फोन को WiFi से जोड़ें और फिर WhatsApp को पुनः इंस्टॉल करें।
4. सिम को किसी Keypad फोन में डालें
निकाली गई सिम को किसी साधारण कीपैड फोन में डाल दें ताकि Verification Call आप उस पर प्राप्त कर सकें।
5. Verification Call आने पर अनुमति दें
जब आपके नंबर पर WhatsApp की Verification Call आए, तो उसे स्वीकार करें। यह कॉल कोड प्राप्त करने के लिए जरूरी होती है।
6. WhatsApp से प्राप्त कोड को Android फोन में डालें
10 से 20 मिनट बाद जब कीपैड फोन पर Verification Code प्राप्त हो, तो उस कोड को अपने एंड्रॉयड फोन में डालें और व्हाट्सएप को पुनः चालू करें।
7. आपका WhatsApp Account फिर से सुरक्षित हो जाएगा
अब आपका अकाउंट आपके पास दोबारा एक्टिव हो जाएगा और आप उसका फिर से सुरक्षित उपयोग कर सकेंगे।
WhatsApp Account Hack के शिकायत को लेकर जरूरी हेल्पलाइन
यदि आप साइबर फ्रॉड का शिकार हुए हैं, तो तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर – 1930 पर कॉल करें।
ये भी पढ़ें: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: वरदान या खतरा? | AI का भविष्य और असर हमारी आने वाली पीढ़ी पर
WhatsApp का हैक हो जाना निश्चित रूप से चिंता का विषय है, लेकिन ऊपर बताए गए स्टेप्स को अपनाकर आप आसानी से अपने अकाउंट को पुनः प्राप्त कर सकते हैं। अपने दोस्तों और परिवार के साथ इस जानकारी को जरूर साझा करें, ताकि कोई भी साइबर क्राइम का शिकार न बने।

