भागलपुर–हंसडीहा फोरलेन सड़क परियोजना

हंसडीहा फोरलेन निर्माण: एजेंसी चयन प्रक्रिया तेज, भागलपुर–हंसडीहा मार्ग पर विकास को नई रफ्तार

BOUNSI BANKA| हंसडीहा फोरलेन निर्माण में तेजी, 65 किमी लंबे मार्ग के लिए 1836 करोड़ स्वीकृत। एजेंसी चयन की प्रक्रिया शुरू, यात्रियों को मिलेगा सुरक्षित और तेज सफर।

हंसडीहा फोरलेन निर्माण के लिए एजेंसी चयन प्रक्रिया तेज

भागलपुर–हंसडीहा फोरलेन सड़क परियोजना को राज्य सरकार द्वारा मंजूरी मिलने के बाद निर्माण एजेंसी के चयन की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। भागलपुर प्रमंडल कार्यालय से टेंडर जारी कर दिया गया है और जल्द ही इसके लिए ठेकेदार एजेंसी का चयन किया जाएगा। कुल 65 किलोमीटर लंबे इस फोरलेन मार्ग के लिए 1836 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। यह सड़क भागलपुर से हंसडीहा तक बनेगी, जिसकी डिजाइनिंग में यातायात दबाव, सुरक्षा और आधुनिक रोड इंजीनियरिंग मानकों का विशेष ध्यान रखा गया है।

ये भी पढ़ें:  RSS Centenary (शताब्दी): डॉ. हेडगेवार का सेवा और समरसता आधारित चिंतन, आज के भारत के लिए प्रेरणा

हंसडीहा फोरलेन निर्माण अंतर्गत सड़क के किनारे चौड़ा फुटपाथ और सुरक्षित लेन

निर्माण विभाग ने बताया कि सड़क के दोनों ओर एक-एक मीटर चौड़ा फुटपाथ बनाया जाएगा, जिससे पैदल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। इसके अलावा जहां 45 पुल–पुलिया व कलवर्ट का निर्माण होगा, जलजमाव प्रभावित क्षेत्रों में 2 मीटर सोल्डर, टीलों वाले क्षेत्रों में सुदृढ़ीकरण कार्य, सड़क के पुराने ढलानों पर मिट्टी भराई और पीसीसी निर्माण। साथ ही रजौन से जगदीशपुर के बीच एक नया टोल प्लाज़ा, जगदीशपुर और पुरैनी में फ्लाईओवर, ढाकामोड़ और पंजवारा रोड के पास रेलवे ओवरब्रिज, व रजौन के पास फोरलेन का सर्विस रोड प्रस्तावित है।

ये भी पढ़ें:  अमेरिका टैरिफ का असर: मोदी सरकार ने क्यों घटाया भारत में जीएसटी?

हंसडीहा फोरलेन निर्माण से क्षेत्रीय विकास को नई गति

यह फोरलेन निर्माण न सिर्फ यातायात को बेहतर करेगा बल्कि व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन जैसे क्षेत्रों में विकास की एक नई लहर लाएगा। भागलपुर से झारखंड के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होगी और माल ढुलाई में भी तेजी आएगी। फोरलेन निर्माण से बांका जिले से सटा मंदार क्षेत्र बौंसी पर्यटन के दृष्टिकोण से भी आने वाले समय में निश्चित रूप से आगे बढ़ेगा।

ये भी पढ़ें:  पढ़िए भारत के संवैधानिक ढांचे को नई दिशा देने वाले 5 प्रमुख Modi Constitutional Reforms!

हंसडीहा फोरलेन निर्माण परियोजना भागलपुर और आसपास के जिलों के लिए बड़ी सौगात

हंसडीहा फोरलेन निर्माण परियोजना भागलपुर और आसपास के जिलों के लिए बड़ी सौगात है। एजेंसी चयन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीद है कि आने वाले महीनों में निर्माण कार्य की शुरुआत हो जाएगी। इससे लोगों को बेहतर, सुरक्षित और तेज यात्रा का अनुभव मिलेगा तथा क्षेत्रीय विकास को भी गति मिलेगी।

Show 3 Comments

3 Comments

  1. This place has a great community and the support team is actually helpful. I had an issue with my account and it was fixed in minutes via ph1xjili.

  2. I felt lucky the moment I joined. The odds are great and the community is very welcoming. Definitely my new favorite spot pkluckybet7

  3. Had a bit of trouble with other sites but the login process here is a breeze. Everything works perfectly on my mobile phone. Check out smjililogin if you want a hassle free start.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *