BPSC TRE 4 Teacher Recruitment 2026

BPSC TRE 4 Teacher Recruitment 2026: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, तैयारी अभी शुरू करें

पटना:  बिहार में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) जल्द ही शिक्षक नियुक्ति परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन जारी करने जा रहा है। इस चरण में राज्य भर में लगभग 46 हजार शिक्षकों की नियुक्ति प्रस्तावित है। संभावना है कि इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन मार्च माह में जारी कर दिया जाए।

आयोग को राज्य में शिक्षक नियुक्ति परीक्षा आयोजित करने की अधियाचना मिल चुकी है। इससे स्पष्ट है कि भर्ती प्रक्रिया अब तेज़ी से आगे बढ़ेगी और अभ्यर्थियों को लंबे इंतज़ार के बाद मौका मिलेगा।

BPSC TRE 4 Teacher Recruitment 2026 को लेकर कितनी होंगी भर्तियाँ?

  • कुल पद:  लगभग 46,000
  • प्राथमिक विद्यालय:  करीब 10,000 पद
  • अल्पसंख्यक विद्यालय:  लगभग 1,000 पद
  • अन्य पद विभिन्न वर्गों और विषयों के अनुसार

BPSC TRE 4 Teacher Recruitment 2026 अंतर्गत किस वर्ग में होगी बहाली?

जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग के अंतर्गत:

  • कक्षा 1 से 5
  • कक्षा 6 से 8
  • कक्षा 9 से 10
  • कक्षा 11 से 12

तक के विद्यालयों में शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों की नियुक्ति की जाएगी। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभागों के अंतर्गत भी बहाली प्रस्तावित है।

BPSC TRE 4 को लेकर कहाँ मिलेगी पूरी जानकारी?

आयोग के परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह के अनुसार, नियुक्ति प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष होगी। विस्तृत विज्ञापन जारी होते ही पात्रता, आरक्षण, ऑनलाइन आवेदन और परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।

क्यों अहम है यह भर्ती Bihar shikshak bahali?

राज्य के विद्यालयों में लंबे समय से शिक्षकों की कमी बनी हुई है। यह बहाली:

  • स्कूलों में शिक्षक-छात्र अनुपात सुधारने
  • शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने
  • बेरोजगार अभ्यर्थियों को अवसर देने

की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है। सूत्रों के अनुसार नोटिफिकेशन मार्च में जारी होने की संभावना है। अधियाचना मिलने के बाद आयोग ने तैयारी तेज कर दी है।

ऐसे में जो अभ्यर्थी शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सलाह है कि वे अपने दस्तावेज, पात्रता और सिलेबस की तैयारी अभी से शुरू कर दें। नोटिफिकेशन जारी होते ही आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू हो सकती है। BPSC TRE 4 Teacher Recruitment 2026 उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है जो शिक्षा क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं।