शिक्षकों की गैरहाज़िरी पर शिक्षा विभाग बिहार सख्त, ऑनलाइन हाज़िरी के बाद स्कूल छोड़ने पर होगी सीधी कार्रवाई
बिहार सरकार के शिक्षा विभाग Education Department Bihar) ने एक बड़ा और सख्त कदम उठाया है। अब सरकारी स्कूलों में कार्यरत शिक्षक हाज़िरी बनाने के बाद स्कूल से बाहर नहीं जा सकेंगे। ये फैसला लगातार मिल रही शिकायतों के बाद लिया गया है, जिसमें बताया गया कि कई शिक्षक केवल ऑनलाइन हाज़िरी बनाकर स्कूल छोड़ देते हैं और घंटों तक गायब रहते हैं।
शिकायतों के बाद शिक्षा विभाग बिहार हुआ अलर्ट
मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ को कई शिकायतें मिली थीं कि कुछ शिक्षक स्कूल के पास ही रहते हुए भी केवल हाज़िरी लगाकर स्कूल छोड़ देते हैं। इस पर संज्ञान लेते हुए शिक्षा विभाग ने विशेष निगरानी अभियान शुरू कर दिया है।
ये भी पढ़ें: बिहार के स्कूलों में अब नहीं चलेगी लापरवाही, शुरू हुआ सघन निरीक्षण अभियान!
अब होगी ऑनलाइन निगरानी और त्वरित कार्रवाई- शिक्षा विभाग बिहार
जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) के निर्देशानुसार अब ऐसे शिक्षकों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रधानाध्यापक और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को भी निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है। यदि कोई शिक्षक हाज़िरी लगाकर स्कूल छोड़ता है, तो उस पर निलंबन तक की कार्रवाई हो सकती है।
पोर्टल के ज़रिए कर सकते हैं शिकायत – शिक्षा विभाग बिहार
अब कोई भी व्यक्ति शिक्षक की गैरहाज़िरी, स्कूल की समस्याएं, बच्चों की पढ़ाई में बाधा, या संसाधनों की कमी के बारे में ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर जाकर शिकायत दर्ज कर सकता है।
शिक्षा विभाग बिहार दे रही बच्चों की पढ़ाई प्राथमिकता
जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने स्पष्ट किया है कि बच्चों की पढ़ाई किसी भी स्थिति में बाधित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा है कि स्कूल में यदि बेंच, डेस्क, पंखा, चौक, डस्टर आदि की कमी है, तो भी उसकी शिकायत पोर्टल पर की जा सकती है।
शिक्षा विभाग बिहार के इस आदेश से ये होंगे फायदे
इस नए नियम से बिहार के सरकारी स्कूलों में डिसिप्लिन और शैक्षणिक माहौल बेहतर होने की उम्मीद है। शिक्षा विभाग का यह प्रयास निश्चित रूप से छात्रों के हित में है, और इससे शिक्षकों की जवाबदेही भी बढ़ेगी।

