अरुण यादव भाजपा, बांका बिहार भाजपा बैठक, बांका भाजपा डिजिटल रणनीति, भाजपा बांका, सोशल मीडिया पर फर्जी खबर, सोशल मीडिया भाजपा बांका

सोशल मीडिया पर विपक्ष के फर्जी खबरों का तोड़ कैसे निकालेगी बीजेपी? बांका बैठक में पूरी रणनीति पर मंथन!

बैठक में सोशल मीडिया रणनीति पर मंथन, फर्जी खबरों से सतर्कता की अपील

बांका, बिहार | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बांका इकाई ने एक अहम बैठक के माध्यम से आगामी चुनावों को लेकर सोशल मीडिया और आईटी रणनीति पर विशेष चर्चा की। इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय आईटी एवं सोशल मीडिया टीम के बिहार प्रभारी अरुण यादव, जिलाध्यक्ष ब्रजेश मिश्र, प्रदेश सोशल मीडिया सह संयोजक रवि सिंह, भाजपा नेता रंजीत यादव, जिला प्रवक्ता सह सोशल मीडिया संयोजक नवनीत आनंद, जिला आईटी सेल प्रमुख अतुल कुमार सिंह समेत अन्य मंडल स्तर व जिला स्तर के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

ये भी पढ़ें:  बांका बिहार के मंदार पर्वत पर बनेगा भव्य काशी विश्वनाथ मंदिर, आंध्रप्रदेश से पहुंचे 12 शिल्पकार

 

बिहार प्रभारी ने किया मंदार दर्शन और भगवान मधुसूदन के दरबार में लगाई हाजरी

सोशल मीडिया के प्रभारी एवं प्रदेश सोशल मीडिया सह संयोजक अरुण यादव एवं रवि सिंह ने बांका जिले में स्थित भारत के ऐतिहासिक धरोहरों में से एक मंदार पर्वत का दर्शन किया एवं यहां स्थित भगवान विष्णु एवं लक्ष्मी मंदिर में भी माथा टेका। समुद्र मंथन के दौरान मथनी के रूप में मंदार पर्वत के बारे में जानकर वह गौरवान्वित हुए। उसके बाद बौंसी स्थित भगवान मधुसूदन मंदिर के दरबार में भी हाजिरी लगाई।

अरुण यादव ने जनसंपर्क के सबसे प्रभावी माध्यम की समझाई रणनीतिक उपयोगिता

अरुण यादव ने कहा कि सोशल मीडिया आज जनसंपर्क का सबसे प्रभावी माध्यम बन चुका है, और पार्टी की नीतियों एवं योजनाओं को जनता तक पहुँचाने के लिए कार्यकर्ताओं को इसके सकारात्मक उपयोग की दिशा में सजग रहना चाहिए। उन्होंने आगे कहा:

“चुनाव में आईटी और सोशल मीडिया की भूमिका दिन-ब-दिन बढ़ रही है। पार्टी ने कार्यकर्ताओं को पहले से ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सक्रिय करना शुरू कर दिया है ताकि भाजपा की एक सशक्त डिजिटल उपस्थिति बनाई जा सके और हर स्तर पर जनसंवाद स्थापित हो सके।”

 

अरुण यादव ने कार्यकर्ताओं को यह भी निर्देश दिया कि वे विपक्ष के किसी भी झूठे प्रचार का त्वरित और तथ्यों पर आधारित जवाब दें और भाजपा की छवि को मज़बूती प्रदान करें।

 

ये भी पढ़ें:  बांका जिले के कटोरिया विधानसभा में मंडल कोर कमिटी की अहम बैठक, आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बनी रणनीति

 

सोशल मीडिया पोस्ट से पहले क्यों सत्यता की जांच आवश्यक

भाजपा बांका के जिला प्रवक्ता सह सोशल मीडिया संयोजक नवनीत आनंद ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी पोस्ट को करने से पहले उसकी प्रामाणिकता (Authenticity) की जाँच अवश्य करें। अगर कोई समस्या हो तो उन्हें अवगत कराएं। उन्होंने कहा:

हमें पार्टी विचारधारा से प्रेरित समर्थकों और पार्टी स्तर पर सोशल मीडिया के महत्व को और प्राथमिकता देनी होगी। पोस्ट साझा करने में सावधानी और आपसी समर्थन की भावना से ही हम डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रभावी हो सकते हैं।

जिला प्रवक्ता नवनीत आनंद ने कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के माई बहन योजना पर तंज कसते हुए कहा कि:

इन दलों की परिपाटी में ही माई बहन योजना शामिल है। राष्ट्रीय स्तर पर सोनिया माई रिमोट से सरकार चलाती थी, वहीं प्रियंका बहन सांसद बनकर नेतागिरी चलाती हैं। यहां बिहार में भी लालू जी चारा घोटाले में जेल जाने के बाद राबड़ी माई ने सीएम की कुर्सी संभाली, फिर मीसा बहन सांसद बन गईं। उन्होंने कहा है कि उन्हें माई बहन योजना के बदले माई-बहन-बीटवा योजना स्कीम लानी चाहिए, जहां एक तरफ राहुल को पीएम और तेजस्वी को सीएम ही तो बनाना है और सत्ता का पारिवारिक सुख भोग करना है, क्योंकि न तो इन्हें देश के विकास से कोई मतलब है और न ही बिहार के विकास से : नवनीत आनंद

भाजपा बांका के आईटी एवं सोशल मीडिया के इस बैठक में की गई रणनीतिक मंथन

  • सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों और दुष्प्रचार से सतर्क रहने की अपील।
  • आगामी चुनावों को लेकर सोशल मीडिया रणनीति पर विस्तृत चर्चा।
  • पार्टी कार्यकर्ताओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सक्रिय रहने का निर्देश।
  • विपक्ष के झूठे प्रचार का त्वरित और तथ्य आधारित जवाब देने का आह्वान।
  • सोशल मीडिया पोस्ट से पहले उसकी सत्यता की जांच की सख्त आवश्यकता।
  • पार्टी स्तर पर लोगों की कैसे ज्यादा से ज्यादा सहभागिता सुनिश्चित हो सके।

डिजिटल डेस्क

Leave a Comment

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *