सप्तशक्ति संगम बौंसी 2025

बौंसी में सप्तशक्ति संगम 2025: सरस्वती विद्या मंदिर में नारी शक्ति और बेटी शिक्षा का सांस्कृतिक आयोजन

बौंसी (बांका) के परमेश्वर लाल खेमका सरस्वती विद्या मंदिर में सप्तशक्ति संगम 2025 का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में नारी शक्ति, बेटी शिक्षा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सबका मन मोह लिया।

 

बौंसी/बांका:  परमेश्वर लाल खेमका सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर में भव्य ‘सप्तशक्ति संगम’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें अवकाश प्राप्त प्राचार्या डॉ. सरिता घोष, समिति सदस्या सुनीता कुमारी, रेखा कुमारी, आचार्या रुचि कुमारी, शिखा ठाकुर, माला कुमारी, सलोनी कुमारी, रानी मिश्रा, ललिता कुमारी एवं सुनीता कुमारी ने संयुक्त रूप से भाग लिया।

सप्तशक्ति संगम बौंसी 2025 में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मंत्रमुग्ध हुए दर्शक

इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। महिमा कुमारी ने अहिल्याबाई होल्कर और श्रेया आनंद ने रानी लक्ष्मीबाई का किरदार निभाकर सबका मन मोह लिया। वाणी आनंद, प्रणति झा, मानसी सिंह, अनु कुमारी, आरची सुमन, और शिक्षा कुमारी ने मातृशक्ति गीत गाकर सभी का मन जीत लिया।

ये भी पढ़ें:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: अद्वितीय नेतृत्व और विशेष करिश्मा का प्रतीक

नारी शक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम बौंसी में संस्कार और शिक्षा पर जोर

आचार्या रुचि कुमारी ने कहा कि “सप्तशक्ति संगम मातृशक्ति को जागृत करने का प्रयास है। प्राचीन काल से ही विदुषी महिलाओं ने भारतवर्ष को दिशा दी है और आज भी नारी शक्ति ही सृष्टि का आधार है। हमें अपनी बेटियों को ऐसे संस्कार और शिक्षा देनी चाहिए जिससे उन्हें जीवन में हर क्षेत्र में सफलता मिले।”

ये भी पढ़ें:  अमेरिका टैरिफ का असर: मोदी सरकार ने क्यों घटाया भारत में जीएसटी?

डॉ. सरिता घोष ने इस आयोजन को महाकुंभ के संगम स्नान जितना ही पुनीत बताया। उन्होंने कहा कि “भारत माता की संज्ञा पाने वाला देश वसुधैव कुटुंबकम् की भावना से पूरी दुनिया को अपना परिवार मानता है।”

ये भी पढ़ें:  “GST नई दरें 2025: कौन-कौन सी चीजें होंगी सस्ती और किन पर बढ़ेगा टैक्स?”

सप्तशक्ति संगम बौंसी 2025 में करीब 250 माताएं रहीं उपस्थित

कार्यक्रम में करीब 250 माताओं की उपस्थिति रही। धन्यवाद ज्ञापन खुशबू सोनी ने किया, जबकि सफल संचालन रुचि कुमारी और सलोनी कुमारी द्वारा किया गया। यह आयोजन न केवल सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण रहा, बल्कि इसने समाज में नारी शक्ति और बेटी शिक्षा के महत्व को भी एक नई दिशा दी।

Show 7 Comments

7 Comments

  1. Downloaded okebet13download the other day, and it’s been smooth sailing! Quick download, easy install, and the app is pretty user-friendly. Grab okebet13download and get gaming!

  2. WC7777 is alright. Nothing crazy flashy, but it gets the job done. Check out wc7777

  3. Trying to login to 8k8comlogin! Sana walang hassle. Easy login and smooth gameplay are all I ask for. Let’s get this bread! Go login now: 8k8comlogin

  4. Hey guys, just tried out phmacaoslot and it’s pretty decent! Graphics are slick and the gameplay’s smooth. I’d recommend giving phmacaoslot a spin if you’re looking for something new!

  5. Really impressed with the win rates on this site. It feels fair and the rewards are distributed quite generously. xs777game

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *