“GST नई दरें 2025: कौन-कौन सी चीजें होंगी सस्ती और किन पर बढ़ेगा टैक्स?”

“GST नई दरें 2025: कौन-कौन सी चीजें होंगी सस्ती और किन पर बढ़ेगा टैक्स?”

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने आम जनता को बड़ी राहत देते हुए वस्तु एवं सेवा कर (GST) की दरों में बदलाव किया है। नवरात्र से लागू होने वाले इस फैसले के बाद दूध-दही, पढ़ाई-लिखाई से जुड़े सामान, टीवी-फ्रिज, कार, बाइक और इंश्योरेंस सहित कई चीजें सस्ती हो जाएंगी। सरकार का दावा है कि आम आदमी की जेब पर पड़ने वाला बोझ अब काफी हद तक कम होगा।

ये भी पढ़ें:  बिहार सरकार का बड़ा कदम: महिलाओं के लिए शुरू हुई “मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना”

शून्य जीएसटी वाली चीजें (0% GST Items)

अब इन पर कोई टैक्स नहीं लगेगा:

  • पेंसिल, रबर, स्केल
  • पठन-पाठन से जुड़ी किताबें
  • दूध-दही और अन्य डेयरी प्रोडक्ट
  • बीमा सेवाएं
  • ब्लड और जीवनरक्षक दवाइयां

5% GST स्लैब में रखी गईं रोजमर्रा की चीजें

अब ये सामान पहले से सस्ते मिलेंगे:

  • ब्रेड, बटर, टोस्टर, इलेक्ट्रिक आयरन
  • सब्जी मिक्सर-ग्राइंडर
  • दाल, चावल और अनाज आधारित प्रोडक्ट
  • कृषि उपकरण और ट्रैक्टर
  • हेल्थ चेकअप मशीनें (ग्लूकोमीटर, थर्मामीटर)

12% GST स्लैब – किसान और स्वास्थ्य क्षेत्र को राहत

  • ट्रैक्टर और उसके पार्ट्स
  • सिंचाई से जुड़े उपकरण
  • ऑर्थोपेडिक उपकरण
  • दांत व आंखों के इलाज में इस्तेमाल होने वाले उपकरण

18% GST स्लैब – बड़ी राहत

  • छोटे चारपहिया वाहन और मोटरसाइकिलें
  • इलेक्ट्रिक गाड़ियां (350 किलोवॉट तक)
  • टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन
  • एयर कंडीशनर

पान मसाला-निकोटीन उत्पादों पर कड़ा प्रहार (40% टैक्स)

जहां आम जनता को राहत मिली है, वहीं सरकार ने हानिकारक वस्तुओं पर टैक्स बढ़ा दिया है।

  • पान मसाला – 28% से बढ़कर 40%
  • निकोटीन युक्त उत्पाद – 28% से बढ़कर 40%
  • गुटखा और संबंधित उत्पाद – 28% से बढ़कर 40%

ये भी पढ़ें:  पढ़िए बिहार में NDA सरकार की एक और बड़ी उपलब्धि में कैसे मिल रहा युवाओं को संबल और संस्कृति को सम्मान!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि “GST दरों में कटौती का सीधा फायदा गरीब और मध्यम वर्ग को मिलेगा। रोजमर्रा की वस्तुएं और जीवनरक्षक दवाएं सस्ती होने से आम आदमी की जिंदगी आसान होगी।”

नवरात्र से लागू होंगे नए दाम

यह नई GST दरें नवरात्र से पूरे देश में लागू होंगी। इससे त्योहार के सीजन में उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी और बाजार में रौनक बढ़ेगी।

Show 3 Comments

3 Comments

  1. Finally found a spot that actually pays out fast. The games run smooth on mobile and the customer support is super responsive. I have been logging in daily and the daily bonuses really add up. Check it out at idlumba188

  2. The mines mechanics here are so satisfying compared to other sites. I like that I can set my own risk level and cash out whenever I feel comfortable. The animations are clean and the sound effects make every round exciting. Play responsibly on stakeminesgame

  3. Downloading the app was a breeze and it runs perfectly on my Android device. Game selection is huge and the graphics are top notch. I love how easy it is to navigate between slots and live dealer games. Support team is always online when I need help. 618slotapk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *