मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना

बिहार सरकार का बड़ा कदम: महिलाओं के लिए शुरू हुई “मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना”

बिहार में नवंबर 2005 से एनडीए की सरकार बनने के बाद से ही महिला सशक्तीकरण को प्राथमिकता दी गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े अनेक कदम उठाए। इसी कड़ी में अब एक और ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है, “मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना,”जो राज्य की महिलाओं के जीवन में नई ऊर्जा का संचार करेगा।

“मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना” एक नई योजना का शुभारंभ

कैबिनेट की बैठक में आज “मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना” को मंजूरी दी गई। इस योजना का उद्देश्य है— राज्य के प्रत्येक परिवार की कम-से-कम एक महिला को उनकी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराना।

सरकार का मानना है कि महिलाओं के हाथ में आर्थिक मजबूती आने से न केवल परिवारों की स्थिति सुधरेगी, बल्कि बिहार की समग्र प्रगति भी गति पकड़ेगी।

“मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना” की प्रमुख बातें

1. प्रारंभिक सहायता – प्रत्येक परिवार की एक महिला को रोजगार शुरू करने के लिए 10 हजार रुपए की राशि प्रथम किस्त के रूप में दी जाएगी।

2. आवेदन प्रक्रिया – इच्छुक महिलाओं से आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाएगी। इसकी पूरी जिम्मेदारी ग्रामीण विकास विभाग निभाएगा और आवश्यकता पड़ने पर नगर विकास एवं आवास विभाग का सहयोग भी लिया जाएगा।

3. राशि का हस्तांतरण – सितंबर 2025 से ही महिलाओं के बैंक खातों में राशि का हस्तांतरण प्रारंभ कर दिया जाएगा।

4. अतिरिक्त सहायता – रोजगार शुरू करने के छह माह बाद आकलन किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर महिलाओं को 2 लाख रुपए तक की अतिरिक्त आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

5. हाट-बाजार का विकास – गांवों से लेकर शहरों तक महिलाओं के उत्पादों की बिक्री के लिए हाट बाजार विकसित किए जाएंगे, ताकि उनके व्यवसाय को स्थानीय और स्थायी बाजार उपलब्ध हो सके।

“मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना” का बिहार में पड़ेगा दूरगामी प्रभाव

इस योजना के क्रियान्वयन से राज्य की महिलाओं की स्थिति और मजबूत होगी। उन्हें स्वावलंबन और आर्थिक सुरक्षा प्राप्त होगी। साथ ही, बिहार के भीतर ही नए रोजगार के अवसर विकसित होंगे, जिससे लोगों का पलायन भी रुकेगा।

महिला उद्यमिता और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने वाली यह योजना बिहार की सामाजिक-आर्थिक तस्वीर बदलने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगी।

Leave a Comment

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *