NPS New Rules 2025: 2025 में राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (National Pension System – NPS) से जुड़े नियमों में बड़ा सुधार किया गया है। पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) द्वारा किए गए ये बदलाव NPS को पहले से ज्यादा लचीला, निवेशक-हितैषी और रिटायरमेंट फ्रेंडली बनाते हैं। इन नए नियमों से खासतौर पर निजी क्षेत्र और गैर-सरकारी कर्मचारियों को बड़ा फायदा मिलने वाला है।
क्या हैं NPS New Rules 2025 के मुख्य बदलाव?
पहला बदलाव – यह है कि 12 लाख रुपये से अधिक फंड पर 80% एकमुश्त निकासी! अब जिन NPS खाताधारकों की कुल पेंशन निधि 12 लाख रुपये से अधिक है, वे रिटायरमेंट पर 80% तक की राशि एकमुश्त निकाल सकते हैं, केवल 20% राशि से अनिवार्य वार्षिकी (Annuity) खरीदनी होगी। पहले यह सीमा 60% थी, जिससे निवेशकों को कम तरलता मिलती थी।
दूसरा बदलाव – यह है कि 8 लाख रुपये से कम फंड पर 100% निकासी! PFRDA ने छोटे निवेशकों को बड़ी राहत देते हुए नया नियम लागू किया है। यदि कुल NPS फंड 8 लाख रुपये से कम है तो 100% राशि बिना किसी वार्षिकी के निकाली जा सकती है। यह नियम निम्न-आय वर्ग के रिटायर्ड लोगों के लिए बेहद लाभकारी है।
तीसरा बदलाव – यह है कि 8 से 12 लाख रुपये के बीच स्लैब-आधारित विकल्प यदि आपकी NPS निधि 8 लाख से 12 लाख रुपये के बीच है, तो आंशिक वार्षिकी, अधिक एकमुश्त निकासी, निवेशक की जरूरत के अनुसार लचीले विकल्प उपलब्ध होंगे। यह स्लैब-आधारित ढांचा निवेशकों को बेहतर वित्तीय योजना बनाने की आज़ादी देता है।
क्यों खास हैं NPS New Rules 2025?
NPS New Rules 2025 में खास है ज्यादा Liquidity, कम अनिवार्य लॉक-इन, बेहतर Retirement Control, वास्तविक जीवन की जरूरतों के अनुसार विकल्प, साथ ही NPS को EPF से ज्यादा प्रतिस्पर्धी बनाता है तथा रिटायरमेंट प्लानिंग पर इसका असर दिखेगा।
इन बदलावों के बाद NPS अब सिर्फ पेंशन स्कीम नहीं, बल्कि एक फुल-फ्लेक्सिबल रिटायरमेंट प्लान बन चुका है। खासकर वे लोग जो रिटायरमेंट पर घर खरीदना चाहते हैं, बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, मेडिकल खर्चों की तैयारी करना चाहते हैं, उनके लिए यह नियम गेम-चेंजर साबित होगा।
NPS New Rules 2025 में मील का पत्थर साबित होगा ये बदलाव
NPS New Rules 2025 भारत की पेंशन व्यवस्था में अब तक के सबसे बड़े सुधारों में से एक हैं। PFRDA का यह कदम निवेशकों को स्वतंत्रता, सुरक्षा और सुविधा, तीनों एक साथ देता है। अगर आप NPS में निवेश करते हैं या करने की योजना बना रहे हैं, तो ये नए नियम आपकी रिटायरमेंट रणनीति पूरी तरह बदल सकते हैं।
Government Update

