आतंकवाद पर भारत का प्रहार, ऑपरेशन सिंदूर ऑपरेशन सिंदूर, न्यू इंडिया मिलिट्री पॉलिसी, परमाणु ठिकाने पर भारत का हमला, पाकिस्तान एयरबेस हमला, भारत की जवाबी कार्रवाई, भारत की रणनीतिक जीत, भारत की सैन्य कार्रवाई, भारत पाकिस्तान युद्ध 2025, भारत पाकिस्तान युद्ध 2025, भारतीय वायुसेना स्ट्राइक, सरगोधा एयरबेस पर हमला, सिंधु जल संधि खत्म

“ऑपरेशन सिंदूर” – भारत के सैन्य पराक्रम और नई रणनीतिक सोच का युगांतकारी उद्घोष

ऑपरेशन सिंदूर: जब भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के 11 एयरबेस 90 मिनट में तबाह कर दिए

“ऑपरेशन सिंदूर” सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई नहीं, यह भारत की रणनीतिक सोच, साहस और संप्रभु निर्णयशक्ति का ऐतिहासिक शंखनाद है। यह वह मोड़ है जहाँ भारत ने न केवल अपने विरोधियों को चेताया, बल्कि पूरी दुनिया को यह दिखा दिया कि अब नया भारत किसी भी कीमत पर आतंक और आक्रांताओं को बर्दाश्त नहीं करेगा।

90 मिनट का महायुद्ध जब इतिहास लिखा गया

विश्व इतिहास में पहली बार, एक परमाणु शक्ति राष्ट्र के 11 प्रमुख एयरबेस जिनमें सरगोधा जैसे सामरिक अड्डे शामिल थे। मात्र 90 मिनट में ध्वस्त कर दिए गए। भारत की वायुसेना ने न केवल दुश्मन के रनवे को चीर डाला, बल्कि उनके एयर डिफेंस सिस्टम और परमाणु भंडार तक को निशाना बना दिया।

सरगोधा – पाकिस्तान का सबसे सुरक्षित और रणनीतिक अड्डा, वहाँ भारत ने ठीक उस स्थान पर हमला किया जहाँ उनका परमाणु अस्त्र मौजूद था। इससे न केवल विकिरण का रिसाव हुआ, बल्कि परमाणु चेतावनी ने अमेरिका जैसे देशों को हिला कर रख दिया।

 

ये भी पढ़ें:  वामपंथी मीडिया और एजेंडा पत्रकारिता पर राष्ट्रवादी व्यंग्य: देश को कमजोर करने की रणनीति

 

भारत की सैन्य कार्रवाई से दुनिया स्तब्ध, भारत अडिग

जब दोनों परमाणु राष्ट्र आमने-सामने थे, भारत की तरफ से भारत की सैन्य कार्रवाई जारी थी, अमेरिका ने युद्धविराम की गुहार लगाई, लेकिन भारत ने घुटने टेकने से इनकार किया और अपनी शर्तों पर सीजफायर के लिए राजी हुआ। “ऑपरेशन सिंदूर” जारी रहा, क्योंकि यह भारत की नीति बन चुकी थी। अब आतंक को जड़ से समाप्त करना है, चाहे वह सीमा के इस पार हो या उस पार।

 

ये भी पढ़ें:  “NO TO WAR” गैंग और राष्ट्रवाद से डरे हुए लोग – मोदी से डरना जरूरी है!

 

ऑपरेशन सिंदूर की प्रमुख उपलब्धियाँ

  • 200+ आतंकवादी मारे गए।
  • 90 मिनट में 11 एयरबेस जमींदोज
  • 9 आतंकी ठिकाने पूरी तरह तबाह।
  • पाकिस्तान के हर प्रमुख एयरबेस को निष्क्रिय किया गया।
  • पाकिस्तान को युद्धविराम की भीख मांगने पर मजबूर किया गया।
  • सिंधु जल संधि को इतिहास में समेट दिया गया।
  • भारत ने साफ कर दिया – जहाँ से आतंक चलेगा, वहीं प्रहार होगा।

भारत की जवाबी कार्रवाई बताती है कि भारत अब बदल चुका है

यह केवल सैन्य विजय नहीं है – यह राजनीतिक, रणनीतिक और सांस्कृतिक पुनर्जागरण है। दशकों तक सहने वाला भारत अब अपने निर्णय खुद लेता है, स्वयं न्याय करता है, और आवश्यकता पड़ने पर स्वयं युद्ध लड़ता है और भारत की जवाबी कार्रवाई में पीछे नहीं हटता।

आज भारत ने यह साबित कर दिया है कि अगर सीमा पार से गोली चलेगी, तो जवाब गोले से मिलेगा। अगर निर्दोषों पर हमला होगा, तो हम उनके गढ़ में घुसकर हमला करेंगे – चाहे वह लाहौर हो, बहावलपुर हो या कराची।

परमाणु शक्ति पर प्रहार – अमेरिका भी हैरान

नूर खान एयरबेस पर अमेरिका की परमाणु निरीक्षण एजेंसी का विशेष विमान उतर चुका है। वे यह जानने आए हैं कि भारत ने किस सटीकता से परमाणु ठिकानों को क्षति पहुँचाई। यह केवल पाकिस्तान के लिए नहीं, पूरी दुनिया के लिए एक चेतावनी है – भारत अब केवल सहन नहीं करेगा, बल्कि निर्णायक जवाब देगा।

युद्ध नहीं, विकास हमारा लक्ष्य है। “ऑपरेशन सिंदूर” यह भी दर्शाता है कि भारत युद्ध नहीं चाहता। हमें चाहिए:

  • 80 करोड़ युवाओं का सुरक्षित भविष्य
  • उद्योग, कृषि और नवाचार में आत्मनिर्भरता
  • विकास की नई ऊँचाइयाँ

पर अगर आतंकवाद इस राह में बाधा बनेगा, तो भारत अब पीछे नहीं हटेगा – बल्कि इतिहास रचेगा। “ऑपरेशन सिंदूर” वह मील का पत्थर है, जहाँ भारत ने यह संदेश दिया कि अब हमारी शांति की नीति को कमजोरी न समझा जाए। आज का भारत आतंक का अंत कर सकता है – किसी भी सीमा, किसी भी खतरे को पार कर। भारत अब सिर्फ सहने वाला नहीं, इतिहास बनाने वाला राष्ट्र बन चुका है।

संपादक: नवनीत आनंद — भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता, संघ विचारधारा समर्थक

 

 

Show 8 Comments

8 Comments

  1. I’ve been playing here for a few weeks now and the payouts are surprisingly fast. Definitely my new go-to spot. Check out bd999db for a great experience!

  2. Super impressed with the fairness of the games here. I feel like I actually have a chance to win. Really happy with idgg189 so far.

  3. Sangat puas main di sini, proses deposit dan withdraw sangat cepat. Mantap sekali pelayanan dari idkudaemas88, recommended banget buat semua.

  4. Simply the best slot site I have used this year. The jackpot hits are frequent at jljl555slot and it feels very rewarding.

  5. Really impressed with the fast payouts here. The interface is smooth and I had a great run last night. Definitely checking out krwinbet30 again soon!

  6. Finally a site that feels fair and transparent. The user interface is clean and easy to navigate even for beginners. Big thanks to idbigobet.

  7. Really appreciate the easy registration process. I was able to get started in just a couple of minutes. Highly recommend xx88kjc

  8. Been playing here for a couple of weeks and the win rate seems fair compared to other sites. idmc888 is definitely worth a try for serious players.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *