बांका जिले में निकली गौरवशाली तिरंगा यात्रा (ऑपरेशन सिंदूर तिरंगा यात्रा बांका)
18 मई 2025 को बांका जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की ऐतिहासिक सफलता पर जश्न मनाते हुए एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। यह यात्रा बांका भाजपा के नगर कार्यालय से निकलकर ऑपरेशन सिंदूर तिरंगा यात्रा शहर के मुख्य चौराहों से गुजरते हुए देशभक्ति के नारों और राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुई।
ये भी पढ़ें: बांका बिहार के मंदार पर्वत पर बनेगा भव्य काशी विश्वनाथ मंदिर, आंध्रप्रदेश से पहुंचे 12 शिल्पकार
ऑपरेशन सिंदूर: आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कदम
ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना द्वारा चलाया गया एक ऐसा मिशन था, जिसने पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों को करारा जवाब दिया। सेना की रणनीति और साहसिक कार्रवाई ने आतंकवादियों की कमर तोड़ दी, जिससे देशवासियों में गर्व और आत्मविश्वास की लहर दौड़ पड़ी।
ये भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर और मोदी की रैली: विपक्ष की राजनीतिक बेचैनी का पर्दाफाश
रामनारायण मंडल का बयान: सेना के शौर्य को देश नमन कर रहा है
तिरंगा यात्रा के दौरान पूर्व मंत्री सह बांका विधायक रामनारायण मंडल ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने यह सिद्ध कर दिया है कि भारत अब आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार भारतीय सेना ने दुश्मनों को करारा जवाब दिया है, वह हर देशवासी के लिए गर्व की बात है। पूर्व मंत्री सह बांका विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित हाथों में है और सेना का मनोबल ऐतिहासिक ऊँचाई पर है। उन्होंने जनता से अपील की कि ऐसे अवसरों पर एकजुट होकर सेना के पराक्रम का सम्मान करें।
ये भी पढ़ें: Pakistan पर Modi की स्ट्रैटेजी से बौखलाए कांग्रेसी: जानिए क्यों हो रहा है इतना शोर!
बांका भाजपा ने मनाया विजय उत्सव (ऑपरेशन सिंदूर तिरंगा यात्रा बांका)
भाजपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश मिश्रा के नेतृत्व में यह तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें पूर्व मंत्री सह बांका विधायक रामनारायण मंडल समेत कई वरिष्ठ नेता, प्रदेश पदाधिकारी रीमा सिंह, जिले के सभी मंडल से आए मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, बड़ी संख्या में महिला मोर्चा के पदाधिकारी, प्रकोष्ठ व अन्य मोर्चा के पदाधिकारी एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भी शामिल हुईं। सभी ने एक सुर में “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” जैसे नारों से वातावरण को देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया।
ये भी पढ़ें: “ऑपरेशन सिंदूर” – भारत के सैन्य पराक्रम और नई रणनीतिक सोच का युगांतकारी उद्घोष
सेना और देश की एकता का प्रतीक बनी बांका में निकली ये तिरंगा यात्रा
इस यात्रा के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि देश की सुरक्षा सर्वोपरि है और आतंक के खिलाफ भारत एकजुट है। स्थानीय लोगों ने भी यात्रा में उत्साहपूर्वक भाग लिया और सेना के पराक्रम को सलामी दी। ऑपरेशन सिंदूर तिरंगा यात्रा न सिर्फ सेना के साहस को सम्मान देने का प्रतीक बनी, बल्कि यह देशवासियों में नई ऊर्जा, विश्वास और एकता का संदेश भी लेकर आई।
Digital Desk

